होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में घर में लटका मिला युवक का शव – अमर उजाला...

बदायूँ में घर में लटका मिला युवक का शव – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूँ में घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

अरुण कुमार का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के बिसौली कस्बे की बद्रीप्रसाद कॉलोनी में शनिवार रात 30 वर्षीय युवक अरुण कुमार पाल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह नगर पालिका में स्वर्ग वाहन का चालक था। 22 अप्रैल को उसके छोटे भाई विकास कुमार की शादी है। वह शाम के समय ही उसकी शादी के कार्ड बांटकर आया था और कमरे में जाकर सो गया। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बद्रीप्रसाद कॉलोनी निवासी अरुण कुमार चार भाई थे। चार साल पहले उसका बड़ा भाई भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर चुका है। परिवार वालों के अनुसार घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। युवक ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। वह शाम के समय अपने छोटे भाई विकास की शादी के कार्ड बांट कर आया था। उसके घर में ही बाहरी ओर सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। उसका शव दुकान में ही फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here