
बदायूँ।कल दोपहर 2 बजे के आसपास शहर के बीचों बीच वाइक सवार गुंडो ने अचानक से टेम्पो चालक की पिटाई शुरू कर दी साथ ही टेम्पो का शीशा भी तोड़ डाला, मामला गांधी ग्राउंड के पास दिनेश चौक का बताया जा रहा है। बीच चौराहे पर हो रही घटना के बक्त चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिये लगाए गए होमगार्ड भी मूक दर्शक बने रहे,
बीच चौराहे पर हो रही घटना को देख राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने भी उन गुंडों के रौद्र रूप के आगे टेम्पों चालक को बचाने का प्रयास नहीं किया, गुंडों ने इसी दौरान टेम्पो के शीशे को तोड़ने के लिये उस पर मुक्कों से बार किया जिससे टेम्पो का शीशा टूट गया लेकिन शीशा तोडने में गुंडे के हाथ मे भी चोटिल हो गया , इसी दौरान मौका देखकर टेम्पो चालक ने छै सड़का पुलिस चौकी की ओर दौड़ लगा दी जहां पहुंच कर उसने घटना की जानकारी पुलिस चौकी को दी तत्काल 2 पुलिस कर्मी दिनेश चौक पहुंच गए तब तक दोनों गुंडे बहां से फिर आने को कहकर चले गए थे।
अभी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर ही रही थी तब तक वाइक सवार गुंडे 2 – 3 मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने कुछ अन्य साथियों के साथ फिर आ धमके औऱ पुलिस के सामने ही टेम्पो चालक की पिटाई शुरू कर दी, जिसे देख पुलिस भी सकते में पड़ गई इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने अपने मोबाइल से हमलाबरों का वीडियो बनाना शुरू दिया।बहीं दूसरे पुलिस कर्मी ने हमलाबरों को दबोचने का प्रयास किया।लेकिन हमलाबरों की संख्या अधिक होने के कारण वह धमकी देते हुए फरार हो गये। बहीं पुलिस हाथ मलती रह गई।
शहर के बीचों 6 सड़का पुलिस चौकी से 150 मीटर दूरी पर हुई दिन दहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में खोफ का माहौल है।टेम्पो चालक का नाम नेत्र पाल साहू बताया जा रहा है। घटना स्थल के तीनों ओर पुलिस चौकियां स्थापित है इसके बाबजूद भी हमलावरों का बच निकलना पुलिस पर सवालिया निशान खडे कर रहा है , घटना स्थल के एक ऒर रोड़वेज पुलिस चौकी व परशुराम चौक पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रहती है वहीं दूसरी ओर नई सराय पुलिस चौकी है, सबसे नजदीक सड़का पुलिस चौकी व मालवीय गंज पुलिस चौकी है। लोग घटना के दौरान मौजूद होमगार्डों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते नज़र आये।मामला छै सड़का पुलिस चौकी के क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है।

























