होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 25 अप्रैल को देवचरा मे,मंडल की तीन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 25 अप्रैल को देवचरा मे,मंडल की तीन लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित।

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को बरेली मंडल की तीन बदायूँ, आंवला, बरेली -लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में एक रैली करेंगे।यह रैली बरेली बदायूँ हाइवे स्थित ग्राम देवचरा के आलमपुर सैनिक मैदान में आयोजित की गई है।पीएम मोदी ने इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यहां रैली की थी।

इससे पहले उनकी रैली बदायूं में होने की चर्चा जोरों पर थी इसके लिये अंदर ही अंदर प्रशासन व संगठन तैयारी में जुटा था लेकिन इसके लिये कोई आधिकारिक सूचना प्रशासन को नहीं मिली थी लेकिन प्रस्तावित इनपुट के मिलते ही प्रशासन व संगठन ने अपने स्तर पर तैयारी शुरु कर दी थीं, लेकिन अचानक से हाई कमान के मंथन के बाद अब यह रैली आंवला लोकसभा क्षेत्र में करने का फैसला लिया गया, आंवला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवचरा में दोपहर 12:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल सब जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा करने के बाद प्रधानमंत्री शाहजहांपुर के लिये रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here