होम राज्य उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से सोलर पैनल चोरी, लखीमपुर...

जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से सोलर पैनल चोरी, लखीमपुर खीरी में चोरों का वीडियो वायरल – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से सोलर पैनल चोरी, चोरों का वीडियो वायरल लखीमपुर खीरी

सोलर पैनल लोडर में रखकर ले गए चोर
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


लखीमपुर खीरी जनपद के गांव टिकौला में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी से 11 सोलर पैनल चोरी कर लिए गए। चोरी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग रात में आराम से सोलर पैनल लोडर में लादते दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स वीडियो बना रहा है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना नीमगांव के गांव टिकौला में लगाए गए 11 सोलर पैनल चोरी हुए हैं। एक पैनल 550 वॉट का बताया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी से यह पैनल चोरी हुए। पैनल को लोडर गाड़ी में लादने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

वीडियो में चार लोग दिखाई दे रहे हैं। तीन लोग पैनल को उठाकर लोडर में रखते हैं। एक व्यक्ति मोबाइल की टॉर्च जलाते दिख रहा है। जिसने यह वीडियो बनाया है, वह भी चोरों से मिला हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में झारखंड की कार्यदायी संस्था के साइट सुपरवाइजर प्रभु सिंह की ओर से तहरीर दी गई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here