होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए राजकुमार रामनाथ और सुरेश चंद समेत...

आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए राजकुमार रामनाथ और सुरेश चंद समेत सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए राजकुमार रामनाथ और सुरेश चंद समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

Agra LokSabha Seat: राजकुमार, रामनाथ और सुरेशचंद सहित सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट में तीसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर, कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार और आगरा सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम सहित सात प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। शनिवार से नामांकन पत्रों की जांच होगी।

जिले की दो सीटों पर सात मई को मतदान होगा। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आगरा लोकसभा सीट पर कुल चार और फतेहपुर सीकरी सीट पर कुल 12 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के नामांकन के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आगरा पहुंचे।

नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाह व छोटेलाल वर्मा मौजूद रहे। राजकुमार चाहर पर करीब 3.50 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दो मुकदमे हैं।

सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नामांकन में सपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा प्रस्तावक बने। रामनाथ पर गैंगस्टर एक्ट सहित 17 मुकदमे हैं। करीब 66 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भारतीय सेना से मिलने पेंशन और कृषि भूमि पर निर्भर रामनाथ स्नातक हैं।

आगरा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम अशिक्षित हैं। व्यापार से उनके पास 29 करोड़ रुपये से अधिक चल व अचल संपत्ति है। सपा महानगर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार नामांकन में प्रस्तावक रहे। इनके अलावा फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कल्लन, अर्जुन सिंह, केशव देव व गिर्राज सिंह ने नामांकन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here