होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली में बहन की शादी से पहले व्यक्ति की हत्या – अमर...

बरेली में बहन की शादी से पहले व्यक्ति की हत्या – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


बरेली में बहन की शादी से पहले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई

पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में गांव जोगीठेरा निवासी 30 वर्षीय युवक अशोक की हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात उसका शव एक दुकान के पास खून से लथपथ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक युवक के सिर पर गहरी चोट है। आशंका है कि किसी ने उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई संजीव ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी बहन की बरात आनी है। इस लिहाज से घर में तैयारी चल रही थी। बुधवार रात पड़ोस में भी बरात आई थी। अशोक उसी बरात को देखने रात में घर से निकला था। थोड़ी देर बाद उन्हें सूचना मिली कि अशोक को चोट लगी है। वह सड़क पर पड़ा है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अशोक को मृत पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here