होम राज्य उत्तर प्रदेश इत्रनगरी: अखिलेश और डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की राजनीतिक पारी...

इत्रनगरी: अखिलेश और डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की राजनीतिक पारी – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


इत्रनगरी: अखिलेश और डिंपल दोनों ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत उपचुनाव से की

अखिलेश यादव और डिंपल यादव
– फोटो : संवाद

विस्तार


अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की प्रक्रिया से भी गुजरी है। दोनों ही उपचुनाव सपा सांसदों के इस्तीफे के बाद हुए। खास बात यह रही कि दोनों ही बार सपा के ही सांसद निर्वाचित हुए। पहली बार हुए उपचुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव यहां से पहली बार सांसद बने। दूसरी बार हुए उपचुनाव में पत्नी डिंपल यादव यहां से निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुईं।

कन्नौज संसदीय सीट पर हुए 16 चुनावों के दौरान सात बार समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। वर्ष 1998-2014 के बीच हुए सभी चुनाव में सपा को लगातार कामयाबी मिलती रही है। वर्ष 2019 में भाजपा की जीत के बाद यह सिलसिला टूटा। पहली बार उपचुनाव वर्ष 2000 में तब हुआ, जब 1999 में यहां से सांसद बने मुलायम सिंह यादव ने इस्तीफा दिया था। तब मुलायम सिंह यादव कन्नौज के साथ ही संभल से भी लड़े थे। दोनों जगह जीत मिलने पर उन्होंने कन्नौज सीट से इस्तीफा दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here