होम राज्य Uddhav Thackeray; Shiv Sena Lok Sabha Election Candidates List Update | Arvind...

Uddhav Thackeray; Shiv Sena Lok Sabha Election Candidates List Update | Arvind Sawant, Anant Geete | शिवसेना उद्धव गुट के 17 लोकसभा कैंडिडेट घोषित: मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से अमोल लड़ेंगे, यहां टिकट की उम्मीद कर रहे कांग्रेस नेता संजय निरुपम नाराज

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • उद्धव ठाकरे; शिवसेना लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची अपडेट | अरविंद सावंत, अनंत गीते

मुंबई8 मिनट पहलेलेखक: विनोद यादव/आशीष राय

  • कॉपी लिंक
उद्धव ने मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में 4 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। - Dainik Bhaskar

उद्धव ने मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में 4 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

शिवसेना उद्धव गुट ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की। मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में 4 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर टिकट की उम्मीद कर रहे कांग्रेस नेता नाराज हो गए हैं। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि नाराज नेता सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।

जिन सीटों को लेकर कांग्रेस नाराजगी है, उनमें से एक सीट है मुंबई नॉर्थ-वेस्ट। यहां उद्धव गुट ने अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। राहुल गांधी ने भी उन्हें भरोसा दिया था।

इसी तरह मुंबई साउथ-सेंट्रल से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड टिकट की उम्मीद कर रही थी। इसके अलावा सांगली पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही थी।

मुंबई की 3 सीटों पर उद्धव गुट के प्रत्याशी, कांग्रेस नेता नाराज

1. मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से अमोल को टिकट, कांग्रेस के संजय निरूपम नाराज
ठाकरे गुट के लोकसभा प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम नाराज हो गए हैं। निरुपम मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। राहुल गांधी ने उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ाने का भरोसा भी दिलाया था। अब इस सीट पर ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर को टिकट दे दिया गया है।

2. मुंबई साउथ-सेंट्रल से टिकट चाहती थीं कांग्रेस की वर्षा गायकवाड
उद्धव ठाकरे के करीबी राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई को मुंबई साउथ-सेंट्रल से टिकट दिया गया है। यहां से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड चुनाव लड़ना चाहती थीं। ये सीट तब चर्चा में आई थी, जब वर्षा के पिता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड ने तत्कालीन लोकसभा स्पीकर मनोहर जोशी को हराया था।

3. सांगली से कांग्रेस विश्वजीत कदम को उतारना चाहती थी
सांगली से कांग्रेस विश्वजीत कदम को खड़ा करना चाहती थी। उद्धव गुट ने यहां चंद्रहार पाटिल को टिकट दे दिया है। इसके बाद कांग्रेस के नाराज नेता सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं।

संभाजी नगर सीट पर उद्धव गुट के भीतर ही नाराजगी
संभाजी नगर से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे चुनाव लड़ना चाहते थे। यहां चंद्रकांत खैरे को टिकट मिलने से दानवे भी नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वे पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने शिवसेना (ठाकरे गुट) छोड़ने की बात को खारिज कर दिया।

मुंबई की सीटों पर कांग्रेस और उद्धव के बीच नहीं बन रही थी सहमति
I.N.D.I.A गुट की पार्टियां शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर कई चर्चाएं हुईं। इनमें मुंबई की 6 सीटों पर कांग्रेस और उद्धव के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इस सिलसिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 22 फरवरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच उद्धव को फोन किया और करीब एक घंटे बात की थी। कांग्रेस मुंबई की 3 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी।

इसमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल है। हालांकि तब उद्धव ने मुंबई की 4 सीट- मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल अपने लिए मांगी थीं।

शिवसेना (तब अविभाजित थी) ने 2019 के चुनावों में 48 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 18 पर जीत हासिल की, जिसमें मुंबई की तीन सीटें शामिल थीं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here