होम राज्य Telangana KCR Daughter Kavitha ED Case | Delhi Liquor Scam Case |...

Telangana KCR Daughter Kavitha ED Case | Delhi Liquor Scam Case | दिल्ली शराब नीति केस में BRS नेता कविता गिरफ्तार: ED ने हैदराबाद में 8 घंटे की रेड के बाद कार्रवाई की, दिल्ली ले जाएगी

हैदराबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ED ने के. कविता को शुक्रवार शाम को हैदराबाद में गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar

ED ने के. कविता को शुक्रवार शाम को हैदराबाद में गिरफ्तार किया।

दिल्ली शराब घोटाले मामले में​​ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर की बेटी और विधायक के. कविता को शुक्रवार को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा रही है।

इससे पहले ED ने शुक्रवार सुबह 11 बजे BRS नेता कविता के हैदराबाद स्थित घर पर रेड डाली थी। करीब 8 घंटे की तलाशी और कार्रवाई के बाद शाम 7 बजे उन्हें पहले हिरासत में लिया गया। उसके बाद अरेस्ट किया गया।

पहले से बुक कर लिया था कविता का दिल्ली का टिकट
BRS नेता पूर्व मंत्री प्रशांत रेड्डी ने कहा है कि गिरफ्तारी के बाद कविता को ED दिल्ली लेकर जा रही है। टीम ने हमें बताया था कि कविता को 8.45 बजे की फ्लाइट से दिल्ली ले जाएंगे। कविता की गिरफ्तारी का फैसला पहले ही कर लिया गया था। टिकट बुक भी कर दी गई थी।

पिता केसीआर को कविता के घर में जाने से रोका

कविता के घर ED की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पिता केसीआर, भाई केटी रामा राव, भाई टी हरीश राव उनके घर पर पहुंचे, लेकिन अफसरों और CRPF ने उन्हें घर में जाने नहीं दिया। KCR ने जांच अधिकारी से सवाल पूछा कि कविता को बिना ट्रांजिट वारंट के कैसे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि ​​​​​​अधिकारियों ने SC में कविता को गिरफ्तार नहीं करने की बात कही थी और अब गिरफ्तार कर रही है। आपके अधिकारियों को कोर्ट में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। केसीआर का दावा है कि अधिकारी जानबूझकर शुक्रवार को आए।

BRS कार्यकर्ताओं ने कविता के आवास के बाहर ED के खिलाफ नारेबाजी की।

BRS कार्यकर्ताओं ने कविता के आवास के बाहर ED के खिलाफ नारेबाजी की।

कविता के करीबियों ने मीडिया को ED का लेटर दिखाया।

कविता के करीबियों ने मीडिया को ED का लेटर दिखाया।

ED कविता के हैदराबाद स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह 10 बजे पहुंची थी।

ED कविता के हैदराबाद स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह 10 बजे पहुंची थी।

कविता के आवास पर मौजूद ED अफसर।

कविता के आवास पर मौजूद ED अफसर।

दिल्ली शराब घोटाले में कविता का नाम कब आया?
दिल्ली शराब घोटाले केस में ED ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को 30 नवंबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। ED के मुताबिक, अमित ने अपने बयानों में TRS नेता के. कविता के नाम का लिया था। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि कविता ‘साउथ ग्रुप’ नाम की एक शराब लॉबी की एक मुख्य लीडर थीं। उन्होंने अन्य कारोबारी के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।

इसके बाद मार्च 2023 में ED ने इस मामले में कविता का नाम भी शामिल किया। ED ने जांच को लेकर कुछ डॉक्यूमेंट्स कोर्ट में पेश किए थे। इसमें कविता का नाम भी था।

ED ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को हिरासत में लिया था। अरुण को के कविता का करीबी माना जाता है। पिल्लई पर आरोप है कि उसने शराब नीति में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए भेजे थे। ED ने इस मामले में एक और अन्य शराब कारोबारी अमनदीप ढल को भी अरेस्ट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here