होम राज्य Tamil Nadu DMK MP A Raza Controversy; PM Modi BJP | India...

Tamil Nadu DMK MP A Raza Controversy; PM Modi BJP | India Nation | DMK लीडर ए राजा बोले- भारत को देश नहीं मानता: एक देश का मतलब होता है एक भाषा, एक संस्कृति और एक परंपरा

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

DMK लीडर ए राजा ने भारत को एक देश मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी देश था ही नहीं। एक देश का मतलब होता है, एक भाषा, एक संस्कृति और एक परंपरा। तब उसे देश कहा जाता है। ए राजा ने 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बर्थडे पर कोयम्बटूर में हुई एक सभा में ये बयान दिया।

राजा की स्पीच की 5 बातें, विवाद संभव
1. भारत देश नहीं है
ए राजा ने कहा, “भारत एक उप-महाद्वीप है। कारण क्या है? तमिलनाडु एक देश है। मलायलम एक भाषा है, एक राष्ट्र है और एक देश है। ओडिशा एक देश है, वहां एक भाषा है। ये सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं। इसलिए भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उप-महाद्वीप है।”

2. देश में अलग परंपराएं और संस्कृति
उन्होंने कहा, “यहां कई संस्कृतियां और परंपराए हैं। अगर आप तमिलनाडु यहां अलग कल्चर है। केरल में अलग, दिल्ली में अलग, ओडिशा में अलग।

3. मणिपुर में डॉग मीट खाया जाता है
उन्होंने कहा, “मणिपुर में डॉग मीट खाया जाता है, क्यों। हां, वो खाते हैं। ये कल्चर है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ये सब हमारे दिमाग में है।”

4. वाटर टैंक एक, पर टॉयलेट का पानी किचन में इस्तेमाल नहीं करते
ए राजा ने कहा, “वाटर टैंक से पानी किचन में भी आता है और टॉयलेट में भी। किचन में हम वो पानी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन टॉयलेट से लाकर वो पानी किचन में इस्तेमाल नहीं करते। क्या वजह है? हमें मनोवैज्ञानिक समस्या है। पानी एक ही है पर अंतर पैदा कर देती है, ये बात कि ये कहां से आ रहा है। हम जानते हैं कि ये किचन है और ये टॉयलेट है।”

5. कोई बीफ खाता है तो समस्या क्या है?
वे बोले, “कश्मीर में अलग कल्चर है। इसे आपको मानना होगा। मणिपुर में लोग डॉग मीट खाते हैं। अगर कोई समुदाय बीफ खाता है, तो आपको क्या समस्या है? उसने आपको खाने को कहा क्या? अनेकता में एकता। मान लीजिए हममें मतभेद है।”

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here