
शिवपाल सिंह यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार दोपहर बदायूं पहुंचे। पहले नौशेरा स्थित बालाजी मंदिर में मत्था टेका फिर लालपुल पर बड़े सरकार की दरगाह पर हाजिरी लगाई और चादरपोशी की। यहां वे पार्टी के पदाधिकारियों से मिले और अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की।
लोकसभा चुनाव में अपना अभियान शुरू करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को उझानी में पत्रकारों से हुई बातचीत में भाजपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से सत्ता में होने के कारण भाजपा घमंड में है। कुछ भी दावे करती है। कुछ भी कहती है लेकिन 10 वर्षों में सबको उनका सच समझ में आ गया है। इस बार उन्हें जवाब मिलेगा।
सवाल : बदायूं आने में इतने दिन क्यों लग गए?
जवाब : देरी नहीं हुई। अभी घोषणा भी नहीं हुई है चुनाव की। भाजपा तो अभी तक प्रत्याशी भी नहीं तय कर पाई है ।
सवाल : पहले भतीजे धर्मेंद्र लड़े अब चाचा शिवपाल?
जवाब : आपको पता पता है यह सपा का गढ़ रहा है। यहां से नेता जी (मुलायम सिंह यादव) सांसद हुए। प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धर्मेंद्र यादव सांसद हुए। अब हम आ गए।
सवाल : पिछली बार सपा हार गई थी। अबकी जीतने की क्या रणनीति रहेगी?
जवाब : अबकी पूरे देश से भाजपा हारेगी। बदायूं में तो जमानत भी नहीं बचेगी।

























