27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर एक रशियन लड़की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सब्जी बेच रही है। वीडियो में उसने आलू और प्याज बेचने वाले एक दुकानदार से सब्जी बेचने की इच्छा जताई। मैरी नाम की रशियन लड़की रूसी लहजे में कहती है कि मुझे सब्जियां बेचना सिखाओ। दुकानदार उसे पूरा दिन सब्जियां बेचने सिखाता है। मैरी ने फिल्म ‘वेलकम’ के नाना पाटेकर का लोकप्रिय डॉयलाग ‘आलू लेलो’, ‘कांदा लेलो कहते हुए सब्जियां बेंची। मैरी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

























