होम राज्य उत्तर प्रदेश गैंगस्टरों पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमले का...

गैंगस्टरों पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमले का आरोप, चुनाव के दौरान हुई थी घटना – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


गैंगस्टरों पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमले का आरोप चुनाव के दौरान हुई थी घटना

स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैनपुरी के करहल केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। घटना विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान हुई थी। मामले में दो नामजद और 25 अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विधान सभा चुनाव 2022 में करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर केंद्रीय  राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल क्षेत्र में प्रचार प्रसार पर थे। उनके सामने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी मैदान में थे। प्रचार के ही दौरान ही उनके काफिले पर हमला हो गया था। हमले में केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए थे। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद व 25 अन्य के विरुद्ध बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामला न्यायालय में चल रहा है।

प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला करने के पांच आरोपी उमाकांत, बीटू, विनोद, नीरज और सौरभ उर्फ टिल्लू के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अब गैंगस्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here