होम राज्य उत्तर प्रदेश कानपुर: पूर्व मंत्री की पत्नी अभिनव तिवारी समेत कई विपक्षी सदस्य भाजपा...

कानपुर: पूर्व मंत्री की पत्नी अभिनव तिवारी समेत कई विपक्षी सदस्य भाजपा में शामिल – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


कानपुर: पूर्व मंत्री अभिनव तिवारी की पत्नी समेत कई विपक्षी बीजेपी में शामिल

कई विपक्षी भाजपा में शामिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा में आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को महानगर से लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेसी नेता व सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था मानस संगम के संस्थापक डॉ. बद्री नारायण तिवारी के पौत्र अभिनव तिवारी ने भी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।

अभिनव प्रयाग नारायण बैकुंठ मंदिर (शिवाला) के प्रबंधक भी हैं। इसी तरह पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय केशवनगर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे जगदेव यादव की पत्नी अंजू यादव, इटावा नगर पालिका से सपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल, भरथना नगर पालिका से बसपा के पूर्व प्रत्याशी नीरज जाटव, इटावा सपा जिला सचिव दलवीर यादव, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष अवध नरेश दुबे, सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन जिला अध्यक्ष सोनू कुमार वाल्मीकि, अग्रवाल महासभा जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता, कानपुर ग्रामीण से सपा जिला पंचायत सदस्य महमूद अली, बिल्हौर सपा सचिव अजय कटियार को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा की महामंत्री पूनम द्विवेदी भी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here