होम राज्य Lok Sabha Election Congress Candidates 2nd List 2024 Update | Indian National...

Lok Sabha Election Congress Candidates 2nd List 2024 Update | Indian National Congress | कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 6 राज्यों के 43 नाम: 13 ओबीसी, एक मुस्लिम उम्मीदवार; नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, वैभव गहलोत जालोर से चुनाव लड़ेंगे

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची 2024 अपडेट | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता अजय माकन और केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरी लिस्ट के नामों को बताया। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस नेता अजय माकन और केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरी लिस्ट के नामों को बताया।

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।

इससे पहले पार्टी की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है।

6 राज्यों से 43 नाम, इनमें 13 ओबीसी
असम से 12 , गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार है। इस लिस्ट में OBC- 13, SC-10 , ST- 9 और एक मुस्लिम है। लिस्ट में 76.7% की उम्र 60 साल से कम है।

8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार (11 मार्च) शाम को हुई थी। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और CEC मेंबर्स शामिल हुए। बैठक में राजस्थान और उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

CEC पढ़ें पूरी खबर…

राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे
पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 39 में से 20 नए उम्मीदवार उतारे हैं। 19 सीटों पर पुराने उम्मीदवारों को बरकरार रखा गया है। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर को केरल के तिरुवनंतपुरम से लगातार चौथी बार टिकट मिला है।

छत्तीसगढ़ में 5 और तेलंगाना में 6 पुराने उम्मीदवारों के टिकट काट दिए गए हैं। कांग्रेस ने भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गजों को मैदान में उतारा है।

पहली लिस्ट में सिर्फ 15 उम्मीदवार यानी करीब 38% जनरल कैटेगरी के हैं। SC/ST/OBC/मुस्लिम कैटेगरी के 24 उम्मीदवारों को टिकट दिया है यानी करीब 62%। कांग्रेस ने सिर्फ 10% टिकट महिलाओं को दिया है। वहीं 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवार 31% हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस की पहली लिस्ट के 4 संकेत, हिंदी पट्टी में बड़े नेताओं की अग्निपरीक्षा

कर्नाटक में 7 सीटों पर टिकट की घोषणा हुई, इसमें 6 नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 6 सीटों पर टिकट की घोषणा हुई, जिसमें 5 नए उम्मीदवार हैं। नए उम्मीदवारों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं। वो राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। केरल में कांग्रेस कोई एक्सपेरिमेंट करने के मूड में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री:काशी से मोदी, गांधीनगर से शाह

भाजपा ने 2 मार्च की शाम 7 बजे को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है। पूरी खबर पढ़ें…

TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की:क्रिकेटर यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के नाम; नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती का टिकट कटा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार (10 मार्च) को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here