होम राज्य Lok Sabha Election BJP First List 195 Candidates| PM Narendra Modi Amit...

Lok Sabha Election BJP First List 195 Candidates| PM Narendra Modi Amit Shah | भाजपा की पहली लिस्ट, पत्नी ने शिवराज की आरती उतारी: सिंधिया ने कहा- उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा, बांसुरी बोलीं- हम 400 पार

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • लोकसभा चुनाव बीजेपी की पहली सूची 195 उम्मीदवार| पीएम नरेंद्र मोदी अमित शाह

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शिवराज सिंह चौहान पहली बार 2005 में मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले वे विदिशा से सांसद थे। बांसुरी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। अमित शाह के गांधीनगर से चुनाव लड़ने की घोषणा पर वहां जमकर आतिशबाजी हुई। - Dainik Bhaskar

शिवराज सिंह चौहान पहली बार 2005 में मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले वे विदिशा से सांसद थे। बांसुरी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। अमित शाह के गांधीनगर से चुनाव लड़ने की घोषणा पर वहां जमकर आतिशबाजी हुई।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 2 मार्च को पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें भाजपा ने 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी, अमित शाह गांधीनगर, शिवराज सिंह चौहान विदिशा, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव लड़ेंगे। सुषमा स्वराज की बेटी को नई दिल्ली से टिकट दिया गया है।

टिकट का ऐलान होने के बाद शिवराज की पत्नी साधना ने बुके देकर उनका स्वागत किया और आरती उतारी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं गुना की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। वहीं, बांसुरी ने कहा कि अबकी बार 400 पार, अबकी बार फिर भाजपा सरकार।

लाइव अपडेट्स

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पार्टी ने 7वीं बार मौका दिया, इसके लिए धन्यवाद- भरूच से भाजपा कैंडिडेट

भाजपा ने गुजरात की भरूच सीट पर मनसुखभाई वसावा को उतारा है। उन्होंने कहा- मैं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं कि मुझे 7वीं बार मौका दिया। मैं राज्य और केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों को पहुंचाने की कोशिश करूंगा।

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी- रायपुर से भाजपा कैंडिडेट बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करता है। उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मोदी जी की गारंटी का स्वागत पूरे देश ने किया है। भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी। छत्तीसगढ़ के सराउंडिंग राज्यों में भी इसका फायदा मिलेगा।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरे लिए बड़ा सरप्राइज- पश्चिमी दिल्ली से भाजपा कैंडिडेट

बीजेपी ने पश्चिमी दिल्ली कमलजीत सेहरावत को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा- मैं तो इसकी उम्मीद नहीं कर रही थी, ये मेरे लिए बड़ा सरप्राइज है। इसके लिए मैं पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देती हूं। अब मेरे ऊपर बहुत जिम्मेदारी है। अभी पार्टी ने मैनिफेस्टो लॉन्च नहीं किया है। हमने लोगों से जो भी वादे किए हैं, वे पूरे करेंगे।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम ने पार्टी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी

पार्टी ने कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और बाकी सीटों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्हें हमारी पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में नामित किया गया है और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने बीजेपी नेतृत्व का धन्यवाद दिया, बोले- मैं तीसरी बार काशी के भाई-बहनों की सेना के लिए तत्पर हूं

मैं बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं तीसरी बार काशी के अपने बहनों और भाइयों की सेवा के लिए तत्पर हूं। 2014 में, मैं लोगों के सपनों को पूरा करने और गरीब लोगों को सशक्त बनाने के इरादे के साथ काशी गया था। पिछले दस सालों में, हमने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और बेहतर काशी की दिशा में काम किया है। ये प्रयास और भी अधिक शक्ति से जारी रहेंगे। मैं काशी के लोगों को उनके आशीर्वाद के लिए विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

03:40 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

दिव्यांगों के लिए खुशी का मौका- जयपुर से भाजपा उम्मीदवार

03:39 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

बनारस पूरी तरह से कांग्रेस के साथ- कांग्रेस नेता अजय राय

पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इस पर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा- यह कांग्रेस की परंपरागत सीट है। बनारस पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। यहां पान और साड़ी पर टैक्स नहीं था। मोदी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान पान और साड़ी पर टैक्स लगने लगा।

03:33 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

गुजरात की सभी 26 सीटें जीतेंगे- नवसारी से भाजपा उम्मीदवार

गुजरात की नवसारी सीट से भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को उतारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात की सभी 26 सीटें जीतेगी। हमारा लक्ष्य हर सीट पर 5 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज करना है। पार्टी कार्यकर्ता जीत को लेकर बहुत उत्सुक हैं।

03:29 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएंगे- जम्मू से भाजपा कैंडिडेट

जम्मू सीट से भाजपा कैंडिडेट जुगलकिशोर शर्मा ने कहा- देश के पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा का आभारी हूं, जिन्होंने मौका दिया। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पहले जैसे काम किया है, उससे बढ़कर काम करेंगे और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।

03:26 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

अमित शाह के चुनाव लड़ने के ऐलान पर गांधीनगर में आतिशबाजी

03:25 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

शिवराज बोले- पीएम के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा होने वाला है

टिकट दिए जाने पर शिवराज सिंह ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। हम सब राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा होने वाला है। इसके लिए हम पूरी क्षमता से काम करेंगे।

बीजेपी की बहुत संतुलित सूची आई है। पीएम मोदी, अमित शाह ने बहुत सोच-समझकर लिस्ट बनाई है। पार्टी जो भी काम देगी, वो पूरे मनोयोग से पूरा करूंगा। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता।

03:19 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

शिवराज की पत्नी साधना ने उनकी आरती उतारी, तिलक किया, पैर पड़े

03:18 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

जामनगर से पूनमबेन मोडम तीसरी बार चुनावी मैदान में

03:16 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

सीकर से सुमेधानंद सरस्वती को तीसरा मौका मिला

सीकर से उम्मीदवार बनाए जाने पर स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा- मैं पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे तीसरी बार मौका दिया। मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता से किए वादे पूरे करने की कोशिश करूंगा।

03:12 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

वीडी शर्मा बोले- MP की सभी 29 सीटें जीतेंगे

मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पार्टी प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतेगी।

03:09 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता बोले- इन नामों का पहले से अनुमान था

कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा- जिन नामों का ऐलान हुआ है, उनका पहले से अनुमान था। इसमें कुछ भी नया नहीं है। सवाल ये है कि जनता भाजपा को कितना स्वीकार करती है।

03:04 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

बांसुरी स्वराज बोलीं- प्रधानमंत्री-गृहमंत्री का धन्यवाद

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देती हूं। मैं आपको कह रही हूं- अबकी बार 400 पार, अबकी बार फिर मोदी सरकार। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता नई दिल्ली सीट पर जाएगा और जीत सुनिश्चित करेगा।

02:59 अपराह्न2 मार्च 2024

  • कॉपी लिंक

सिंधिया ने कहा- सौभाग्य की बात

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here