होम राज्य उत्तर प्रदेश फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने किया चीनी मिल और एटीपी प्लांट...

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने किया चीनी मिल और एटीपी प्लांट का भ्रमण

बिल्सी। स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश नमामि गंगे के तहत आज शनिवार को नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने चीनी मिल और ईटीपी प्लांट शेखुपुर का भ्रमण किया। चीनी मिल के महा प्रबंधक किशन लाल, ओएस सर्वेश द्विवेदी, एसओ महेंद्र पाल सिंह और जिला गंगा परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह, अशोक तोमर, रिशव चौहान ने बच्चों को शुगर मिल में स्वागत किया।

शुगर मिल के भ्रमण के दौरान मिल की तकनीक की जानकारी ली। इस दौरान चीनी बनने की प्रक्रिया और एटीपी प्लांट को दिखाकर मिल के दूषित जल को शुद्ध करने की प्रक्रिया को भी समझाया। एटीपी प्लांट स्थल पर विद्यार्थियों-शिक्षकों ने गंगा सुरक्षा शपथ भी ली। विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों को नई तकनीकों के बारे में जागरूकता मिलती है।

इस मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, एकेडमिक हेड सीके शर्मा, डिसिप्लिन इंचार्ज बृजेशपाल सिंह, जुनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्री प्राइमरी कोर्डिनेटर राखी गुप्ता, अंकित सिंह, पूनम चौहान, केशव शर्मा, रूबी मौर्य, सोनी शर्मा, ऐश्वर्या माहेश्वरी, तान्या जैन, स्नेहा जैन, सृष्टि सिसोदिया, काजल राठौर, रूमा सक्सेना, दीक्षा गुप्ता, साक्षी, हिना सैफी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here