
लोकसभा चुनाव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। देश भर में सात चरणों में चुनाव होंगे। कन्नौज संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण के तहत 13 मई को वोट डाले जाएंगे। कन्नौज संसदीय क्षेत्र के लिए अधिसूचना 18 अप्रैल को जारी होगी। 25 अप्रैल तक नामांकन होंगे। 26 अप्रैल को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। 29 अप्रैल को नाम वापसी का मौका होगा। उसी के तहत को 13 मई को सांसद चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए नेताओं की तस्वीर लगी होर्डिंग और बैनर को हटाने का अभियान भी शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। कोई भी किसी तरह की गड़बड़ी करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

























