होम राज्य IndiGo Bengaluru-Bhopal Flight Controversy; Photo Goes Viral | इंडिगो की फ्लाइट में...

IndiGo Bengaluru-Bhopal Flight Controversy; Photo Goes Viral | इंडिगो की फ्लाइट में बिना कुशन की सीट: बेंगलुरु से भोपाल जा रही महिला ने फोटो शेयर की; एयरलाइन बोली- सफाई के लिए हटाई थी

बेंगलुरु2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
महिला यात्री ने बिना कुशन की सीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। - Dainik Bhaskar

महिला यात्री ने बिना कुशन की सीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

बेंगलुरु से भोपाल जा रही एक महिला को इंडिगो की फ्लाइट में बिना कुशन की सीट मिली। महिला ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर दी। इंडिगो की फ्लाइट 6E 6465 में दो सीटें बिना कुशन के थीं।

सोशल मीडिया पर एयरलाइन के नाम के साथ फोटो के वायरल होने के बाद इंडिगो को सफाई देनी पड़ी। एयरलाइन ने महिला यात्री की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि सफाई के लिए कुशन हटाए गए थे।

महिला ने एयरलाइन की लापरवाही से जुड़ी से अपनी पोस्ट 6 मार्च की शाम 6:22 बजे शेयर की थी। इसे 24 घंटे के अंदर 13 लाख लोगों ने देखा। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए एयरलाइन की आलोचना भी की।

एयरलाइन का जवाब- सफाई के लिए हटाए गए थे
यवनिका राज नाम की महिला यात्री ने फोटो के साथ पोस्ट पर लिखा- बहुत सुंदर, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं सुरक्षित डेस्टिनेशन पर पहुंच जाऊंगी। यह बेंगलुरु से भोपाल के लिए आपकी फ्लाइट 6E 6465 है।

इस पोस्ट पर इंडिगो ने रिप्लाई दिया, ‘हमसे बात करने के लिए धन्यवाद। सफाई के उद्देश्य से फ्लाइट से पहले सीट के कुशन बदल दिए गए थे। हमारे केबिन क्रू ने तुरंत उन यात्रियों को जानकारी दी थी, जिन्हें ये सीटें दी गई थीं। जरूरत पड़ने पर सफाई के लिए यह स्टैंडर्ड प्रैक्टिस होती है। हम अपने कस्टमर्स को स्वच्छता और साफ-सफाई के हायर स्टैंडर्ड देते हैं।’

पढ़िए यवनिका पोस्ट पर आए यूजर्स के कमेंट्स…

यूजर्स के कमेंट्स….

  • इंडिगो की कुशनलेस सीट को देखकर एक यूजर ने लिखा- हो सकता है आपसे पहले वाला यात्री इसे अपने साथ ले गया हो।
  • एक और यूजर ने लिखा- मैंने ब्रीथ टेकिंग के बारे में तो सुना है, लेकिन सीट टेकिंग के बारे में कभी नहीं सुना। ऐसा पहली बार हुआ है।
  • एक ने लिखा- ये टिकट में एक्यूप्रेशर भी दे रहे हैं क्या?

पहले भी कुशनलेस सीट पर उठे थे सवाल

पिछले साल नवंबर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब 26 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से पुणे से नागपुर जा रही महिला को सीट पर कुशन नहीं दिखा था। महिला के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद कंपनी ने इस पर सफाई देते हुए कहा था- एयरलाइन स्टाफ ने गंदी सीट देखी थी, जिसके बाद उसे बदल दिया गया।

जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो केबिन क्रू ने उन्हें ही सीट के आसपास कुशन ढूंढने को कह दिया था। हालांकि काफी ढूंढने के बाद भी महिला को सीट का कुशन नहीं मिला। इसके बाद केबिन क्रू ने एक कुशन लाकर सीट पर रख दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

ये खबर भी पढ़ें…

पत्नी लेट हुई तो फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाई, बेंगलुरु का शख्स गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाने के आरोप में बेंगलुरु से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स की पत्नी एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गई थी। उसने फ्लाइट के टेक ऑफ में देरी करवाने के लिए धमकी भरा फोन करके बम की अफवाह फैलाई थी। आरोपी की पहचान बेंगलुरु के विलास बाकड़े के रूप में की गई है। मामला 24 फरवरी को अकासा एयरलाइंस की मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट QP 1376 का है। घटना की जानकारी अब सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here