होम राज्य उत्तर प्रदेश Holi In Braj Rasiya Singing In Dwarkadhish Temple Krishna Devotees Were Drenched...

Holi In Braj Rasiya Singing In Dwarkadhish Temple Krishna Devotees Were Drenched In Colors – Amar Ujala Hindi News Live


Holi in Braj Rasiya singing in Dwarkadhish temple Krishna devotees were drenched in colors

ब्रज में होली का उल्लास
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में शनिवार को राजभोग के दर्शनों में जमकर भक्त झूमे। मंदिर के मुखिया ने भक्तों पर ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में गुलाल उड़ाया।

होली खेलन आयो श्याम, सखी जाय रंग में बोरो री…, आज बिरज में होरी रे रसिया, होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया… श्याम श्याम सलोनी सूरत कौ श्रंगार वसंती है… बृज मंडल देख दिखाय रसिया जो रस बरस रहो या बृज में, वो रस तीन लोक में नाय रसिया… आदि अनेक होली रसिया गाए गए।

विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि यह रसिया गायन राजभोग के दर्शनों में बृज फाग द्वारकेश रसिया मंडल द्वारा गाए जा रहे हैं। होली रसिया गायन प्रातः 10 से 11 राजभोग के दर्शनों में प्रतिदिन गाए जाएंगे।

वहीं ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर के बाहर होली के रंग बिखरे, जिसमें श्रद्धालु रंगे नजर आए। ब्रज की होली का भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here