- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- सीएम अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से पूछा, पति मोदी-मोदी कहते हैं तो कह देना कि शाम का खाना नहीं मिलेगा
दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि महिलाएं इस बार अपने घर वालों को कसम दें कि वो AAP को वोंट दें। CM केजरीवाल ने महिलाओं को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि आपको अपने घर के सभी पुरुषों से भी AAP को वोट डलवाना है। उन्होंने कहा कि कई आदमी मोदी-मोदी कर रहे हैं, अगर पति मोदी-मोदी बोले तो उन्हें रात का खाना मत देना। उन्होंने कहा कि पति को अपने सिर की कसम दे देना, आदमी अपनी पत्नी की बात जरूर मानेंगे। सभी माताएं अपने बेटों से कसम खिलाएंगी कि इस बार AAP को वोट देना है।मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा के बाद महिला शक्ति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने सिविक सेंटर महिलाओं को संबोधित किया।

























