होम राज्य Child Fell into 40 feet deep Borewell in Delhi | दिल्ली जल...

Child Fell into 40 feet deep Borewell in Delhi | दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के बोरवेल में गिरा बच्चा: 40 फीट की गहराई में 8 घंटे से फंसा; NDRF और पुलिस टीम रेस्क्यू में जुटी

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में रस्सी डाली थी। हालांकि, सफलता नहीं मिली। - Dainik Bhaskar

बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में रस्सी डाली थी। हालांकि, सफलता नहीं मिली।

दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। घटना शनिवार (9 मार्च) देर रात एक बजे की है। बोरवेल की गहराई 40-50 फीट बताई जा रही है। पिछले 8 घंटे से बच्चा बोरवेल के अंदर फंसा है।

पुलिस ने बच्चे की पहचान अभी उजागर नहीं की है। मौके पर NDRF, दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। NDRF की रेस्क्यू टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि बोरवेल के बगल में एक और गड्ढा खोदा जा रहा है।

इसके जरिए बच्चे को निकालने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले बोरवेल में रस्सी डालकर बच्चे को निकालने की कोशिश की गई थी। हालांकि, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि पूरे ऑपरेशन में समय लग सकता है।

इसी खंडहरनुमा कमरे के अंदर बोरवेल में बच्चा गिरा है।

इसी खंडहरनुमा कमरे के अंदर बोरवेल में बच्चा गिरा है।

दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विचित्र वीर ने बताया कि विकासपुर पुलिस स्टेशन में शनिवार रात करीब 1 बजे एक कॉल आया था। फोन पर बोरवेल में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली थी। तब उनके पास बच्चे के गिरने की सूचना नहीं थी।

स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि बोरवेल में बच्चा गिरा है। बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…

बोरवेल के पास खुदाई के लिए जेसीबी मंगाई गई है।

बोरवेल के पास खुदाई के लिए जेसीबी मंगाई गई है।

पुलिस ने बताया कि बोरवेल के बगल में उतना ही गहरा एक और गड्ढा खोदा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि बोरवेल के बगल में उतना ही गहरा एक और गड्ढा खोदा जा रहा है।

​​ये खबरें भी पढ़ें…

एमपी के अलीराजपुर में बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत, 5.30 घंटे बाद निकाला जा सका

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में 12 दिसंबर 2023 को 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका था। बच्चा 20 फीट की गहराई पर फंसा था। रेस्क्यू टीम करीब साढ़े पांच घंटे बाद उसे निकाल पाई। मेडिकल चेकअप के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें..

जयपुर में 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाला, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान के जयपुर में 20 मई 2023 को एक बच्चा 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह बोरवेल में करीब 70 फीट की गहराई में फंसा हुआ था। 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सिविल डिफेंस और NDRF की टीम ने लोहे के जाल की मदद से उसे बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here