- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट; यूपी बुलन्दशहर कार दुर्घटना | एमपी यूपी राजस्थान जम्मू कश्मीर बिहार

यूपी के बुलंदशहर में एक कार के नहर में गिरने के बाद 3 लोग लापता हो गए। लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। कार में सवार अन्य 5 लोगों को बचाया गया है। इनमें से एक की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
ओडिशा में 5 बार के विधायक अरबिंद धाली BJP में शामिल, 2 मार्च को BJD से दिया था इस्तीफा

ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) से इस्तीफा देने के बाद पांच बार के विधायक अरबिंद धाली रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भुवनेश्वर स्थित भाजपा मुख्यालय में ओडिशा चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। धाली ने 2 मार्च को BJD अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा था।
अरबिंद धाली खोरधा जिले के जयदेव क्षेत्र से विधायक हैं। वे पहली बार 1992 में भाजपा के टिकट पर उपचुनाव में मलकानगिरी सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने लगातार दो बार इस सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद BJD में शामिल हो गए और 2009 में जयदेव सीट से विधायक चुने गए। उन्होंने इस सीट से 2019 में भी चुनाव जीता। वह पटनायक सरकार में परिवहन और निगम मंत्री थे।
इंडियन नेवी 6 मार्च को नए MH 60R सीहॉक हेलिकॉप्टर शामिल करेगी

इंडियन नेवी 6 मार्च को कोच्चि में INS गरुड़ में नए MH 60R सीहॉक (ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री वर्जन) हेलीकॉप्टर को शामिल करेगी। भारत सरकार ने फरवरी 2020 में फोर्थ जनरेशन के 24 MH 60R हेलीकॉप्टर के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उनमें से छह को अब तक भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। यह हेलिकॉप्टर टॉरपीडो, मिसाइल दागने में भी सक्षम है।