होम राज्य उत्तर प्रदेश किशोरी से दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार – अमर उजाला हिंदी समाचार...

किशोरी से दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपी गिरफ्तार।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


शादी-विवाह समारोह में स्वागत का कार्य करने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अलीगढ़ के जलालपुर देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी शादी समारोह में स्वागत करने का कार्य करती है। 2 मार्च को वह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक मैरिज होम में स्वागत का कार्य करने आई थी। 3 मार्च सुबह तीन बजे वह काम खत्म करके वापस घर जा रही थी। तभी आरोप है कि गेस्ट हाउस में तंदूर लगाने वाला पुष्पेंद्र निवासी ठेके के पीछे जोगिया रोड कोतवाली हाथरस गेट व सुमित पुत्र अनूप निवासी मोहल्ला रमनपुर थाना कोतवाली हाथरस गेट बाइक पर आए और कहने लगे हमारे साथ चलो तुम्हें सासनी तक छोड़ देंगे।

आरोपी युवक किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले गए और रास्ते में बाइक को रोककर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सुमित पुत्र अनूप निवासी मोहल्ला रमनपुर को 3 मार्च में ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र नारायण सिंह निवासी नगला कुंवर्जी को 4 मार्च को कैलोरा चौराहे से जलेसर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों को ही जेल भेजा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here