होम राज्य Breaking News LIVE Updates; Bengaluru Police Karnataka Police| Delhi Bengaluru Mumbai News...

Breaking News LIVE Updates; Bengaluru Police Karnataka Police| Delhi Bengaluru Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: मुंबई में 15 फीट गहरे सीवर में 3 लोग गिरे,  2 की मौत

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट; बेंगलुरु पुलिस कर्नाटक पुलिस| दिल्ली बेंगलुरु मुंबई समाचार

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के मलाड में गुरुवार (21 मार्च) को 15 फीट गहरे सीवर के एक चैंबर में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शाम करीब साढ़े 5 बजे मलाड पश्चिम क्षेत्र के अंबुजवाड़ी में अब्दुल हमीद रोड पर मालवानी गेट नंबर 8 पर हुआ। पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोग पब्लिक टॉयलेट के सीवर में गिरे थे।

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों के सीवर में गिरे तीनों लोगों पहले ही निकालकर कांदिवली स्थित बीआर अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे का इलाज अभी जारी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ FIR दर्ज, अजान विवाद को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया था

कर्नाटक के बेंगलुरु में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार (21 मार्च) को FIR दर्ज कर ली है। वे अजान के दौरान म्यूजिक बजाने के मामले को लेकर मंगलवार (17 मार्च) को प्रोटेस्ट कर रहे थे। तेजस्वी सूर्या के अलावा केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, पार्टी सांसद पीसी मोहन सहित 41 भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने धारा 143, 149, 188, 283, 290 और 268 के तहत FIR दर्ज की है।

दरअसल, रविवार (17 मार्च) को बेंगलुरु के सिद्दन्ना लेआउट के पास अजान के समय एक दुकानदार ने तेज आवाज में संगीत बजा दिया था। इसे लेकर उस दुकानदार से एक गुट की झड़प हो गई। लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित दुकानदार के समर्थन में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया था। हिरासत में लिए जाने के बाद तेजस्वी सूर्या ने अपने साथी प्रदर्शनकारियों से वापस जाने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here