होम राज्य Bangalore Rameshwaram Cafe Blast Video Udpate | Bengaluru News | बेंगलुरु के...

Bangalore Rameshwaram Cafe Blast Video Udpate | Bengaluru News | बेंगलुरु के फेमस रामेश्वरम कैफे में धमाका, 4 घायल: धमाका किचन में नहीं हुआ, जली बैटरी, बैग मिला; पुलिस थोड़ी देर में बयान देगी

बेंगलुरु14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विस्फोट के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। - Dainik Bhaskar

विस्फोट के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

बेंगलुरु के मशहूर रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर को अचानक विस्‍फोट होने से 5 लोग घायल हो गए। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई है। यह विस्फोट शहर के राजाजीनगर इलाके में दोपहर करीब 1 बजे हुआ।

घायल होने वालों में 3 कैफे कर्मचारी और 2 ग्राहक शामिल हैं। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालात खतरे से बाहर है। व्हाइटफील्ड फायर स्टेशन के एक अफसर ने कहा कि उन्हें कैफे में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली है। फिलहाल वो मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

शुरूआती मीडिया रिपोर्ट्स में सिलेंडर से विस्फोट की सूचना आई। लेकिन बाद में पुलिस को धमाके वाली जगह से कुछ आईडी कार्ड मिले। साथ ही एक बैटरी भी मिली। इसके अलावा होटल में एक ग्राहक का जला हुआ बैग मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि धमाके के पीछे कोई बड़ा कारण हो सकता है।

फिलहाल पुलिस विस्फोट होने के कारणों की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस विस्फोट होने के कारणों की जांच कर रही है।

गृह मंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक जारी
बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल की टीम और फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर मौजूद है। मामले को लेकर राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। कुछ ही देर में बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर दयानंद इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान देंगे।

हादसे के बाद की तस्वीरें…

मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है।

रामेश्‍वरम कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है।

रामेश्‍वरम कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

कैफे में बैठे कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

कैफे में बैठे कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

पुलिस ने कैफे के पास बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

पुलिस ने कैफे के पास बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

भाजपा सांसद ने विस्फोट को रहस्यमयी बताया
बेंगलुरु सेंट्रल से भाजपा सांसद पीसी मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रामेश्वरम कैफे में रहस्यमयी विस्फोट के बारे में सुनकर चिंतित हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

बेंगलुरु में काफी फेमस है रामेश्वरम कैफे
रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु में अपने डोसा के लिए काफी फेमस है। इसकी शहर में कई ब्रांच हैं। कैफे की स्थापना साल 2022 में हुई थी। यहां सुबह 6ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक काफी भीड़ रहती है।

ये खबरें भी पढ़ें ….
MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 11 की मौत, कई लापता; फैक्ट्री मालिक समेत 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। कई लोग लापता बताए गए। मौके पर मौजूद NDRF ने मलबे में दबे लोगों को निकाला। टीम जब जेसीबी से मलबा हटा रही थी इस दौरान एक और धमाका हो गया।जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 204 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें 51 गंभीर घायलों को भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम रेफर किया गया। पूरी खबर पढ़ें …

केरल में पटाखा गोदाम में ब्लास्ट, 1 मौत, 16 घायल: कई किलोमीटर दूर तक महसूस हुए धमाके के झटके

केरल के त्रिपुनिथुरा में एक अवैध पटाखा गोदाम में 12 फरवरी को ब्लास्ट हुआ। इसमें 1 की मौत और 16 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि यह घमाका इतना जोरदार था कि आसपास के 25 घर और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here