बेंगलुरुकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

बेंगलुरु में जल संकट के बीच लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ दो हफ्ते पहले प्रदर्शन शुरू किया था।
देश में तीसरी सबसे अधिक आबादी वाला शहर बेंगलुरु जल संकट से जूझ रहा है। पानी की किल्लत को कम करने के लिए बेंगलुरु वाटर सप्लाई बोर्ड ने पानी के दुरुपयोग करने पर 22 परिवारों पर 5-5 हजार का जुर्माना लगाया है। वे पीने के पानी का इस्तेमाल कार वॉशिंग और गार्डनिंग में कर रहे थे।
दरअसल, बोर्ड ने पीने लायक पानी का इस्तेमाल कार धोने, कपड़े धोने या पौधों में डालने पर 2 हफ्ते पहले प्रतिबंध लगाया था। इसे लेकर बोर्ड ने एक्शन लेते हुए 22 परिवारों से कुल 1 लाख 10 हजार का फाइन कलेक्ट किया है। सभी 22 परिवार बेंगलुरु के अलग-अलग इलाके के हैं, लेकिन सबसे ज्यादा फाइन (80 हजार) शहर के साउथ रीजन से इकट्ठा किया गया है।
बोर्ड ने होली के लिए भी कावेरी नदी और बोरवेल के पानी का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गै। बोर्ड ने कहा कि पूल पार्टी और रेन डांस में पानी का दुरुपयोग होता है। लोगों को इससे बचना चाहिए।
पानी की किल्लत के कारण बेंगलुरु में करीब 1.4 करोड़ लोगों में से एक वर्ग वैकल्पिक समाधान तलाशने के लिए मजबूर है। कई लोग शहर से पलायन करने लगे हैं। दूसरी ओर जो लोग घर खरीदना चाहते थे, वे अपना मन बदलने लगे हैं।

IT कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की मांग
सोशल मीडिया पर लोग राज्य के CM सिद्धारमैया से IT कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य करने की गुहार लगा रहे हैं, ताकि शहर में या उसके बाहर घर जाकर इस परेशानी से निजात पा सकें। कोचिंग सेंटर्स और स्कूलों ने बच्चों को स्कूल आने के बजाय घर से ही क्लास लेने की सलाह दी है।
IIM बेंगलुरु पानी के दोबारा इस्तेमाल पर काम कर रहा
एक अन्य तकनीकी विशेषज्ञ दीपक राघव ने बताया कि वह कोलकाता से आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हर हफ्ते 6,000 लीटर पानी के लिए 1,500 रुपए का भारी भुगतान करना पड़ता है, क्योंकि किराए के घर में ट्यूबवेल सूख गया है।
भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु (IIM) ने कहा- IIMB अपने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के माध्यम से प्रतिदिन ढाई लाख लीटर से अधिक पानी को दोबारा उपयोग लायक बना रहा है। इसका दायरा बढ़ाने के लिए 57 कृत्रिम गड्ढों की खुदाई की गई है। 17 कुएं बन रहे हैं।

चेन्नई में 2019 में आया था संकट, ट्रेन से पानी की ढुलाई
चेन्नई 2019 में ही भीषण जलसंकट से गुजर चुका है। वहां हालात ऐसे हो गए थे कि वाटर ट्रेन से पानी पहुंचाना पड़ा। दरअसल, देश के छठे सबसे बड़े शहर चेन्नई को पानी की आपूर्ति वहां के चार जलाशयों से होती है, जो सूख गए थे। मानसून में देरी के कारण संकट विकराल हो गया। इस कारण सरकार को रोज 1 करोड़ लीटर पानी ट्रेन से मंगाना पड़ा, जिसके लिए 66 करोड़ रुपए खर्च हुए।
हैदराबाद में भी संकट की आहट, टैंकर की मांग 4 गुना
हैदराबाद में भी जल संकट की आहट सुनाई दे रही है। वहां पानी के दो प्राथमिक स्रोत हैं- नागार्जुन सागर जलाशय (कृष्णा नदी) और येल्लमपल्ली जलाशय (गोदावरी नदी)। इन दोनों जलाशयों में जलस्तर खतरनाक रूप से कम है। कई इलाकों में पानी के टैंकरों की मांग अचानक बढ़कर 10 गुना हो गई है। मनीकोंडा इलाके में तो जल संकट के चलते लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।
10 शहरों में इस दशक के आखिर तक जल संकट
हाल ही में नीति आयोग की रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि साल 2030 तक भारत के करीब 10 शहरों में भारी जल संकट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में जिन शहरों का नाम शामिल है इसमें- जयपुर, दिल्ली, बेंगलुरु, गुजरात का गांधीनगर, गुरुग्राम, इंदौर, अमृतसर, लुधियाना, हैदराबाद, चेन्नई, गाजियाबाद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बेंगलुरु में मुख्यमंत्री भी टैंकर के भरोसे:अचानक क्यों सूख गए बोरवेल

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार के बेंगलुरु स्थित घर का बोरवेल सूख चुका है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर भी पानी का टैंकर जाते देखा गया। सरकार में सबसे उच्च पद पर बैठे दोनों नेताओं का हाल देखकर शहर के आम लोगों की मुश्किलों का अंदाजा लगाना बेहद आसान है। पढ़ें पूरी खबर…
बेंगलुरु में 3 हजार बोरवेल्स सूखेय डिप्टी CM बोले- मेरे घर का बोर भी सूखा, टैंकर 500 की जगह 2 हजार रुपए वसूल रहे

बेंगलुरु शहर पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि शहर में 3 हजार से अधिक बोरवेल सूख गए हैं, जिनमें उनके घर का बोर भी शामिल है। वहीं शहर के टैंकर वाले 5 हजार लीटर के लिए 500 रुपए की जगह 2 हजार रुपए वसूल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

























