होम राज्य उत्तर प्रदेश हेल्थ सेंटरों पर तैनात 11 सीएचओ के वेतन रोकने को सीएमओ को...

हेल्थ सेंटरों पर तैनात 11 सीएचओ के वेतन रोकने को सीएमओ को लिखा पत्र,कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप,मचा हड़कंप!

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा.सर्वेश कुमार ने कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में क्षेत्र में स्थित हेल्थ सेंटरों पर तैनात सीएचओ के वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है। जिसके बाद सभी सीएचओ में खासा हड़कंप मच गया है। प्रभारी चिकित्साधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा सभी सीएचओ को लगातार निर्देश दिए जा रहे थे कि क्षेत्र में स्थित हेल्थ सेंटरों पर बेहतर तरीके से काम करे। ताकि गांव के लोगों को बेहतर ढंग से चिकित्सीय सेवाएं मिल सके। बावजूद इसके क्षेत्र के 11 सीएचओ द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here