होम राज्य उत्तर प्रदेश एफएलएस की शिक्षिकाओं को नेहरू युवा केन्द्र ने किया सम्मानित

एफएलएस की शिक्षिकाओं को नेहरू युवा केन्द्र ने किया सम्मानित

बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल (एफएलएस) में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम के तहत महिला शिक्षिकाओं की 500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें रवीना (पीटीआई) ने प्रथम, निशा बी ने द्वितीय, कनिष्का सोमानी ने तृतीय, नाहिद ने चतुर्थ एवं शिवानी तथा पूनम पाल ने पंचम स्थान हासिल किया। जिसके बाद सभी शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमा‍ण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करके नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रयास किया गया है। अगर नारी शक्ति फिट रहेगी तो हमारा समाज और देश भी फिट रहेगा। इस मौके पर एमडी राहुल कुमार, प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सीके शर्मा, डिसिप्लिन इंचार्ज बृजेशपाल सिंह, जुनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्री प्राइमरी कोर्डिनेटर राखी गुप्ता समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here