लखनऊ।यूपी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज होगा. मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को सरकार में जगह मिलेगी तो हाल ही में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा बने रालोद के एक या दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा से भी एक-दो चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. कई विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसमें बीजेपी, सुभासपा और रालोद से एक-एक मंत्री बनाया जा सकता है. शपथ ग्रहण मंगलवार को शाम पांच बजे हो सकता है. राजभवन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार होगा. सभी संभावित विधायकों को फोन पर बोला गया है कि वे आज लखनऊ में ही रहें।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को जिस का इंतजार था वह ख्वाइश आज मंगलवार को पूरी होती दिख रही है। राजभर,राजभवन में योगी कैबिनेट में शामिल होने की शपथ लेंगे। आज शाम 5 बजे लखनऊ राजभवन में योगी मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे। इन चेहरों में राजभर भी शामिल रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक राज्यपाल के आगरा-मथुरा दौरे से मंगलवार दोपहर तक वापसी होने के चलते शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे रखा गया है. शपथ समारोह राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित होगा.इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।
रालोद से दलित चेहरे के तौर पर मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से विधायक अनिल कुमार को मौका दिया जा सकता है. रालोद से जाट चेहरे राजपाल बालियान की भी चर्चा है. बालियान रालोद के विधानमंडल दल में नेता भी हैं. रालोद से एमएलसी प्रत्याशी बनाए गए योगेश चौधरी का भी नाम चर्चा में है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. वहीं रालोद के खेमे से एक दो मंत्री बनाए जा सकते हैं. बीजेपी के खेमे से एक- दो और मंत्री हो सकते हैं. रालोद से दलित चेहरे के तौर पर मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से विधायक अनिल कुमार को मौका दिया जा सकता है. रालोद से जाट चेहरे राजपाल बालियान की भी चर्चा है. बालियान रालोद के विधानमंडल दल में नेता भी हैं.वहीँ रालोद से एमएलसी प्रत्याशी बनाए गए योगेश चौधरी का भी नाम चर्चा में है.

























