होम राज्य उत्तर प्रदेश पूर्व राज्य मंत्री के भाई ने भट्ठा मालिक से ठगे 1.33 लाख...

पूर्व राज्य मंत्री के भाई ने भट्ठा मालिक से ठगे 1.33 लाख रुपये – बदायूँ समाचार

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के भाई एवं भट्ठा मालिक दिग्विजय सिंह से 1.33 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है।

दिग्विजय सिंह ने अपने भट्ठे के लिए कोयला मंगाया था। चार दिन पहले उनके भट्ठे पर एक ट्रक कोयला पहुंचा। उसके पीछे से दो बाइक सवार युवक पहुंच गए। उन्हाेंने चालक से कहा कि कोयला उतर जाने दो, इसके बाद कोयले का भुगतान करा दिया जाएगा। वह चालक को अलग ले गए और उसे एकांत में बैठा दिया। चालक उन्हें मुनीम समझा। जब ट्रक से पूरा कोयला उतर गया तो दोनों बाइक सवार युवक भट्ठा मालिक दिग्विजय सिंह के पास पहुंचे और उन्होंने भुगतान मांगा। इस पर उन्होंने कोयले के वजन के अनुसार दोनों युवकों को 1.33 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। वह चालक से यह कहकर निकल गए कि अभी आते हैं। फिर वह बाइक लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। जब कुछ देर बाद चालक मालिक के पास भुगतान लेने पहुंचा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि अभी पूरा भुगतान दिया है लेकिन चालक ने बताया कि उसे एक रुपया नहीं मिला है। तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्हाेंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here