दिल्ली/बिसौली। बॉडीबिल्डर संगठन की 55वीं सीनियर मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डर चैंपियनशिप में बिसौली साइन विहार कॉलोनी निवासी नीरज वार्ष्णेय के पुत्र अनमोल वार्ष्णेय ने विभिन्न राज्यों के 200 बॉडी बिल्डरों को पछाड़ते हुए 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीत कर अपने नगर व जिले का नाम रोशन किया है।दिल्ली में हुई बॉडीबिल्डर संगठन की 55वीं सीनियर मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर बदायूं जिले का नाम रोशन किया है।अनमोल वाष्र्णेय के प्रथम बार मिस्टर इंडिया बनने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पिता नीरज वार्ष्णेय ने बताया की 6 वर्ष पूर्व अनमोल वार्ष्णेय अपनी शादी के पश्चात बीटेक की पढ़ाई करने दिल्ली गया हुआ था पढ़ाई के दौरान ही उसने बॉडीबिल्डर का एक समारोह देखा था तभी से अनमोल ने बॉडीबिल्डर बनने की ठान ली थी जिसके बाद व पढ़ाई के दौरान ही बॉडी बिल्डर बनने के लक्ष्य पर जुट गया था,और आज उसने अपने लक्ष्य का पहले पड़ाव में सफलता हासिल करते हुए हम सब का परिवार का व समाज का नाम रोशन किया है,मुझे अपने बेटे पर गर्व है।

























