बिल्सी। नगर की श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा (शाही बारात) सुंदर झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। जिसको लेकर यहां तैयारियां शुरु कर दी है। शोभायात्रा के दौरान बाहर से आए कलाकार अपने अपने कर्तव्य दिखाएंगे। शोभायात्रा की शुरुआत नगर के अंबियापुर चौराहे से सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। जो नगर के सोमानी तिराहा, नगर पालिका बाजार, कटरा बाजार, अटल चौक, सर्राफा बाजार, बालाजी तिराहा, सिरासौल मार्ग, क्षत्रिय कॉलोनी, मोहल्ला संख्या पांच होली चौक होते हुए, शिव शक्ति भवन मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में मसान की होली भी खेली जाएगी। इस दौरान बाजार में व्यापारियों द्वारा जगह-जगह शिव जी की बारात का स्वागत किया जाएगा।शिव बारात के बाद शिव विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा नगरवासियों को विवाह के निमंत्रण पत्रों का वितरण शुरु कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here