बिल्सी।आज स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में पंचम सेमेस्टर के 363 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।स्मार्टफोन पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर श्री सहाबुद्दीन अली खान श्री अब्दुल रईस खान श्री सूरज पाल श्री प्रदीप कुमार श्री अंकित यादव श्री हर्षित सक्सैना श्री ऋषभ जैन श्री गगन जैन श्री नरेश पाल श्री पुनीत पाल तथा छात्र-छात्राओं में आफरीन आरिफा अभय सिंह अभिषेक आकांक्षा शर्मा आकांक्षा आकाश सागर अलीशा अनम अंजलि अनुष्का सिंह काजल तिवारी आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक राठी ने कहा कि मोदी योगी जी की सरकार में छात्रों के विकास के लिए बहुत सारे कार्य किया जा रहे हैं उनके भविष्य उज्जवल बनाने के लिए स्मार्टफोन को दिए जा रहे हैं उन्होंने छात्र-छात्राओं से इस स्मार्टफोन के पूर्ण रूप से सदुपयोग की जाने की अपील की उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य निर्माता है

महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए के कहा कि वर्तमान युग तकनीकी का युग है सभी लोग तकनीक के माध्यम से अपना विकास कर सकते हैं उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार आप सभी को तकनीकी रूप से सशक्त करने हेतु स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है इसका आप अपनी पढ़ाई के साथ अन्य सुविधाओं के साथ देश-विदेश की लाइब्रेरी से जुड़कर पढ़ाई कर सकते हैं तथा भविष्य के लीडर भी बन सकते हैं इसका उपयोग जितना ज्यादा आप करेंगे उतना ज्यादा आप सीखेंगे।लेकिन किसी भी नई तकनीक का उपयोग बहुत ही सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष श्री विवेक राठी रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पंकज कुमार सिंह द्वारा की गई।इस दौरान कॉलेज स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here