होम राज्य उत्तर प्रदेश फेसबुक पर दोस्ती बनी जी का जंजाल-अलीगढ़ समाचार

फेसबुक पर दोस्ती बनी जी का जंजाल-अलीगढ़ समाचार


फेसबुक पर दोस्ती बन गई जी का जंजाल

फेसबुक पर दोस्ती बनी जंजाल
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र के एक कारोबारी की पत्नी की कुछ समय पहले बदायूं जनपद क्षेत्र के एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई। इसके बाद महिला के पति को जब पता चला तो उन्होंने बदायूं वाले दोस्त की छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें पता चला कि पत्नी का दोस्त गलत नीयत का इंसान है, अक्सर लड़कियों को जाल में फंसाता है।

पति ने पत्नी को बताया तो उसने दोस्ती खत्म कर दी। आरोप है कि अब आरोपी दोस्ती टूटने की खुन्नस में बौखला गया है और पति पत्नी को सोसाइटी में आकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कारोबारी पति की ओर से आरोपी अनुज गुप्ता निवासी बदायूं के विरुद्ध धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here