होम राज्य उत्तर प्रदेश होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त समय, जानें होली जलाने और खेलने का...

होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त समय, जानें होली जलाने और खेलने का शुभ समय – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त समय जानिए होली जलाने और खेलने का शुभ समय

होलिका दहन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


होलिका का दहन आज किया जाएगा। सुबह 9:56 बजे से भद्रा शुरू हो गई है, जो रात्रि 23:13 तक रहेगी । ऐसी मान्यता है कि भद्रा काल में कोई शुभ काम नहीं किया जाता, इसलिए रविवार को होलिका दहन भी 11.14 बजे से पहले नहीं किया जाना चाहिए। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 12.20 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय बताती हैं कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रदोष में पूर्णिमा को भद्रा के उपरांत होलिका का दहन किया जाता है। इस साल 24 मार्च रात 11:14 से लेकर 12:20 के बीच होलिका का दहन करना ही शास्त्र के अनुसार उचित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here