होम राज्य उत्तर प्रदेश लोकसभा अलाईचेशन: मुरादबाद से इसाती हसन फिर मैदान में, बसापा ने संभल...

लोकसभा अलाईचेशन: मुरादबाद से इसाती हसन फिर मैदान में, बसापा ने संभल से सौलत को उतारा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


लोक सभा अलाईचशन: मुरादबाद से इस्ते हसन फिर मैदान में, बसापा ने संभल से सौलत को उतारा

मुरादाबाद से एसटी हसन और सौलत अली
– फोटो : अमर उजालाा

विस्तार


सपा ने मुरादाबाद सीट के लिए सांसद डॉ. एसटी हसन पर फिर भरोसा जताया है। वहीं, बसपा ने संभल संसदीय सीट के लिए मुरादाबाद देहात के पूर्व विधायक सौलत अली को मैदान में उतारा है। अलग-अलग दलों की रविवार को जारी हुई सूचियों के बाद मुरादाबाद और संभल सीट पर चारों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है।

मुरादाबाद संसदीय सीट के लिए डॉ. एसटी हसन तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। इस बार भी उनका सामना भाजपा के सर्वेश सिंह से होगा। पिछले चुनाव में सर्वेश सिंह को हराकर ही वह संसद तक पहुंचे थे। इससे पहले 2014 के चुनाव में भाजपा के सर्वेश सिंह ने डॉ. हसन को शिकस्त देकर मुरादाबाद संसदीय सीट अपने कब्जे में की थी।

दूसरी ओर बसपा से संभल संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार बने सौलत अली का इस सीट पर यह पहला चुनाव है। 1996 में वह मुरादाबाद देहात सीट से सपा विधायक निर्वाचित हुए थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र और दल बदकर सौलत अली कुंदरकी से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में आए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here