होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड परीक्षा: 16 मार्च से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन...

यूपी बोर्ड परीक्षा: 16 मार्च से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


यूपी बोर्ड परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा

यूपी बोर्ड परीक्षा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नौ मार्च को खत्म होने के बाद अब 16 तारीख से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसमें परीक्षार्थी को किसी विषय में 90 प्रतिशत से अधिक या शून्य अंक मिलते हैं तो उपप्रधान परीक्षक दोबारा कॉपी चेक कर उस पर हस्ताक्षर करेंगे। विज्ञान, गणित अथवा अन्य तकनीकी विषयों में सवाल का हल सही होने और मात्रक (यूनिट) न लिखने या गलत लिखने पर आंशिक अंक काटे जाएंगे। वहीं, सवाल के सभी स्टेप्स सही होने और केवल जवाब गलत होने पर भी शून्य अंक नहीं दिया जाएगा।

3669 शिक्षक 29 मार्च तक 7.32 लाख कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन के लिए जिले में राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज पीरोड, सरयू नारायण बाल विद्या इंटर कॉलेज आजादनगर, सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज किदवईनगर, डीएवी इंटर कॉलेज सिविल लाइन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके साथ चुन्नीगंज स्थित कंट्रोल रूम से इन सभी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। कॉपियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here