होम राज्य उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा पांच लाख रुपये का समूह...

बेसिक शिक्षा शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा पांच लाख रुपये का समूह बीमा। -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


बेसिक शिक्षा शिक्षकों और कर्मचारियों को पांच लाख रुपये का समूह बीमा मिलेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार


परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल, 2014 के बाद तैनात शिक्षक-कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद इसका लाभ एलआईसी के माध्यम से देगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस लाभ के दायरे में लगभग सवा दो लाख कर्मी आएंगे।

इन शिक्षकों-कर्मचारियों को पूर्व में बीमा का लाभ दिया जाता था लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से लगभग दो साल पहले इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद से इसकी लगातार मांग हो रही थी। इसी क्रम में पिछले साल परिषद ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा था, जहां से अनुमति के बाद अब प्रक्रिया शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें – कुशीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में स्वामी प्रसाद मौर्य, इंडिया गठबंधन से मिल सकता है समर्थन

ये भी पढ़ें – प्रत्याशियों को लेकर सपा ने दिया अपडेट, पार्टी के आधिकारिक पेज के अलावा उम्मीदवारों की सूचना फर्जी

परिषद के सचिव ने सभी बीएसए से कहा है कि प्रस्तावित समूह बीमा योजना में कम दर पर पांच लाख तक प्रति व्यक्ति मृत्यु दावा कवर दिया जाएगा। प्रीमियम की कटौती हर माह वेतन से की जाएगी। सचिव ने सभी बीएसए से शिक्षकों के बारे में आवश्यक जानकारी 27 मार्च तक उपलब्ध कराने को कहा है।

– प्राकृतिक या दुर्घटना, किसी भी तरीके से मृत्यु होने पर पूरे मृत्यु दावा का भुगतान एलआईसी की ओर से किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here