होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: जिलाधिकारी मनोज कुमार ने किया तहसील कार्यालय एवं कोतवाली का निरीक्षण,

बिल्सी: जिलाधिकारी मनोज कुमार ने किया तहसील कार्यालय एवं कोतवाली का निरीक्षण,

बिल्सी।लोकसभा चुनाव एवं त्योहारों के मद्दे नजर जिलाधिकारी मनोज कुमार ने आज तहसील कार्यालय एवं कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अनुपस्थिति रजिस्ट्रार का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए, इस दौरान जिलाधिकारी ने कोतवाली परिसर में निर्माणधीन महिला थाना एवं स्टाफ कक्ष का निरीक्षण किया अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के गांव नगला डल्लू निवासी नेत्रपाल सिंह ने 10 माह से गायब अपने बच्चे केशव शाक्य 16 का पता न लगाने की शिकायत की इस पर डीएम साहब ने प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, तत्पश्चात डीएम ने गांव खैरी स्थित प्राथमिक स्कूल बूथ का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रावधान शर्मा सीओ सुशील कुमार सिंह इंस्पेक्टर के के मिश्रा, इंस्पेक्टर क्राइम उमेश सिंह सहित तमाम राजस्व एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here