बदायूँ।नगर में महाशिवरात्रि पूजा को लेकर विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारे लगी हुई हैं. हजारों की संख्या में जनसैलाब मन्दिरों में उमड़ा है. शहर के प्रसिद्ध विरुआवाड़ी मन्दिर, गौरी शंकर मंदिर में भोर होते ही सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की सड़कों तक लम्बी लाइन लगी हुई है।



विरुआवाड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सुबह से ही लाइन में लगे श्रद्धालु -हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। अत्यधिक भीड़ होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी सतर्क रहे जो श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने पर मुस्तैद हैं।
























