होम राज्य उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी इस तरह लड़ेगी लोकसभा चुनाव 2024. – अमर उजाला हिंदी...

समाजवादी पार्टी इस तरह लड़ेगी लोकसभा चुनाव 2024. – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


समाजवादी पार्टी इस तरह लड़ेगी लोकसभा चुनाव 2024.

– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सपा प्रदेश में हर बूथ पर 10 सक्रिय युवा उतारेगी। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का काम ये युवा ही करेंगे। इसके लिए सभी जिला व शहर कमेटियों को निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान की समय-समय पर प्रदेश सपा मुख्यालय स्तर से समीक्षा भी होगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा हर बूथ पर तैयारियां करने में जुटी हुई है। अभी तक उसने 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि कांग्रेस के लिए 17 सीटें दी जा चुकी हैं।

सपा ने हर सीट पर लोकसभा प्रभारी नामित कर दिए हैं। प्रदेश स्तरीय नेताओं को एक-एक विधानसभा क्षेत्र में तैयारी की जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here