होम राज्य उत्तर प्रदेश फ्यूचर लीडर्स स्कूल में नमामि गंगे के तहत बच्चों और शिक्षकों को...

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में नमामि गंगे के तहत बच्चों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित,

बिल्सी। स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश नमामि गंगे के तहत नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में गंगा एवं सहायक नदियों को निर्मल बनाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत बच्चों को गंगा क्विज, पेंटिंग ड्राइंग प्रतियोगिताओं सहभागिता करने वाले एवं चीनी मिल शेखूपुर भ्रमण में उपस्थित रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर डीआईओएस प्रवेश कुमार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्टेट कॉर्डिनेटर गंगा समग्र सीमा चौहान, प्रांत सह संयोजक अशोक तोमर ने बच्चों को गंगा को निर्मल बनाने के लिए जागरुक किया। पेंटिंग कम्पटीशन मे तान्या माहेश्वरी, क्विज कंप्टीशन में दिव्यांश तोमर प्रथम स्थान पर रहे थे। अंत मे जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने सभी को गंगा सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, केशव शर्मा और श्रृष्टि सिसोदिया, सीके शर्मा, बृजेश पाल सिंह, परमेंद्र सिंह, राखी गुप्ता, अंकित सिंह, पूनम चौहान, रूबी मौर्य, सोनी शर्मा, ऐश्वर्या माहेश्वरी, तान्या जैन, स्नेहा जैन, काजल राठौर, रूमा सक्सेना, दीक्षा गुप्ता, साक्षी, हिना सैफी, ट्विंकल जैन, प्रशांत सिंह, अंजली सिंह, नाहिद सैफी, निशा बी, अवंतिका पटेल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here