बिल्सी।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत डाकघर बिल्सी एवं उस से संबंध 23 शाखा उप डाकघरों में आज शाम तक 1360 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए।पोस्ट मास्टर अश्विनी कुमार माहेश्वरी ने बताया की सरकार ने सूर्य घर योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख़ को एक दिन बढाकर 9 मार्च कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराकर लाभान्वित होने की अपील की है।


सरकार ने इस योजना के तहत देश के एक करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है।
पंजीकरण में पोस्ट ऑफिस करेगा मदद
पीआईबी की ओर से 29 फरवरी,2024 को जारी प्रेस रिलीज में बताया गया था कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में पंजीकरण के लिए आप पोस्टमैन की भी मदद ले सकते हैं। सरकार की ओर से ये कदम ज्यादा से ज्यादा लोगों का इस योजना में पंजीकरण के लिए उठाया गया है। किसी भी सहायता के लिए आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस में भी जाकर मदद ले सकते हैं।
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?
केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को लोगों को निशुल्क बिजली प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। योजना के तहत जिस भी घर में सोरल पैनल लगे होंगे। उन्हें 300 यूनिट बिजली सरकार द्वारा निशुल्क दी जाएगी। पीआईबी प्रेस रिलीज के मुताबिक, एक किलोवॉट का सोरल पैनल लगाने पर 30,000 रुपये, दो किलोवॉट का सोरल पैनल लगाने पर 60,000 रुपये और तीन किलोवॉट का सोरल पैनल लगाने पर 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

























