होम राज्य उत्तर प्रदेश श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर गुरु की स्तुति की। -बदायूं...

श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर गुरु की स्तुति की। -बदायूं समाचार

श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर गुरु का गुणगान किया।

बिसौली में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की परिक्रमा करते श्रद्धालु। संवाद

बिसौली। नगर के समीप गांव हत्सा में चल रहे पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन आचार्य स्वामी अनिरुद्धानंद महाराज ने वैदिक मत्रों से यज्ञ में आहुति लगवाई। ग्रामीणों ने काफी संख्या में यज्ञ में भाग लिया। यज्ञशाला की परिक्रमा करने वाले भक्तों की खासी भीड़ रही। स्वामी अनिरुद्धानंद महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बातावरण शुद्ध होता है। साथ ही समाज को एकता के सूत्र में पिरोया जा सकता है। उन्होंने प्रवचन सुनाते हुए कहा कि बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों को अपनाओ जीवन खुद ही खुशहाल हो जाएगा। पूर्वजों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों व उच्च विचारों को जीवन में ग्रहण करते हुए मानवता की भलाई करनी चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा ही मानव सेवा की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर रामशरण मिश्रा, अल्लू पंडित , मुकेश मिश्रा ,विपनेश मिश्रा , जगदीश राजौरिया, जयप्रकाश शर्मा, रतनदीप शर्मा आदि रहे। संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here