
भागवत कथा में बच्चों द्वारा पेश की झांकी। संवाद
बदायूं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरिका में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। कथा के तीसरे दिन आचार्य सुनील कुमार शास्त्री ने कहा कि भक्तों का अपमान करने वाले व्यक्ति का विनाश हो जाता है। उन्होंने ध्रुव और प्रहलाद कथा सुनाते हुए कहा कि भक्त और भगवान के बीच का रिश्ता पावन प्रेम है। भगवान भक्त के वश में होते हैं। भक्तों का अपमान करने या भक्ति का मजाक उड़ाने वाले का सर्वनाश निश्चित है। इस मौके पर अनोखेलाल शर्मा , संजीव शर्मा, राकेश शर्मा , दुर्गेश सक्सेना , विट्टन सक्सेना समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। संवाद

























