बिल्सी।आचार्य दामोदराचार्य जी महाराज के सानिध्य में तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई के स्वरुपपुर मार्ग पर बीते दिन शुरु हुए श्री लक्ष्मी नारायण धन वर्षा महायज्ञ में पंहुच कर क्षेत्रीय लोगों ने शामिल होकर आहुतियां दी। कार्यक्रम को संपन्न करा रहे कि आचार्य दामोदराचार्य जी महाराज नें भक्तों को बताया की यज्ञ मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। जिसको समय-समय पर करते रहना चाहिए। आचार्य जी ने बताया कि वेदों में लिखा है कि स्वर्ग की कामना करने वाले मनुष्य को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या परमात्मा को मानने की है। अनेक व्यवस्थाओं के माध्यम से लोग परमात्मा को मानते हैं जबकि परमपिता परमात्मा निराकार है।

यहां यज्ञ में मुख्य यजमान जयकृष्ण गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, शिवम वार्ष्णेय, कृष्णपाल शाक्य मनोज पाठक रहे। इस मौके पर बालकृष्ण गुप्ता, छोटेलाल, मोर सिंह, तोताराम, राघव, अनन्या, माधव, सोनू- मोनू, जयपाल गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here