बिल्सी:-आज मंगलवार को बिल्सी बिसौली रोड स्थित जैन मंदिर पदमांचल पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विगत 8वर्षों से कार्य करती आ रही अरिहन्त वृक्षारोपण समिति के बैनर तले पौधारोपण एवम सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्सी सिटी इंचार्ज सत्यपाल सिंह रहे। उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए अपने आस-पास के वातावरण को प्रदूषण से मुक्त व स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।

समिति संस्थापक प्रशान्त जैन ने कहा कि वन दोहन पर सरकार का नियंत्रण हो और प्रत्येक व्यक्ति इसकी सुरक्षा के लिए जागरूक रहें। तभी हम पर्यावरण संतुलन करने में सफल हो सकेंगे। इस अवसर पर सभी लोगों से पौधरोपण करने की बात कही। कलेक्टर शम्मी आबिदी ने कहा भारतीय संस्कृति में मानव जीवन और वृक्षों का ऐतिहासिक संबंध रहा है। उन्होंने कहा जीवन चक्र के लिए वृक्ष आवश्यक है। वृक्षारोपण से एक ओर पर्यावरण संतुलित होता है वहीं मानव मूल्यों की स्थापना के लिए भी इसका विशेष महत्व है।इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ,समिति के संरक्षक विष्णु असावा, अनुज वार्ष्णेय, अमन गिरी गोपाल वार्ष्णेय ,विनोद वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here