होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने 5 फरवरी तक कक्षा...

बदायूँ में शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने 5 फरवरी तक कक्षा -12 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों/कस्तूरबा विद्यालयों को दिए निर्देश।

बदायूँ जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जनपद में शीतलहर और तापमान को देखते हुए जनपद के सभी बोर्डों के कक्षा -12 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों/कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के मध्य ही चलाने के आदेश दिया है इस दौरान सभी विद्यालय को नये निर्देश भी दिए गए हैं

जिसमे विद्यार्थियों को कक्षाएं/प्रक्टिकल/परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को बाहर/खुले में नहीं बैठाया जाएगा।विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म पहनने की बाध्यता को समाप्त करने का आदेश दिया है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े, जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों, उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं । उक्त सभी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिये विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here