होम राज्य उत्तर प्रदेश फांसी पर लटका मिला किसान का शव, परिजन बोले हत्या – बदायूँ...

फांसी पर लटका मिला किसान का शव, परिजन बोले हत्या – बदायूँ समाचार

फंदे से लटका मिला किसान का शव, परिजन बोले हत्या

धीरेंद्र गिरि का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

बृहस्पतिवार रात फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे धीरेंद्र गिरि

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में शुक्रवार सुबह किसान धीरेंद्र गिरि (45) का शव फंदे से लटका मिला। उनके परिवार वालों का कहना है कि वह बृहस्पतिवार रात फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। वहां उनके साथ मारपीट की गई और हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

ग्राम बघौरा निवासी धीरेंद्र गिरि खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक धीरेंद्र रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। फिर वह देर रात तक घर नहीं आए। सुबह गांव के लोग उनके खेतों की ओर गए तब उन्होंने उनका शव फंदे से लटका देखा।

उनकी सूचना पर किसान के परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। बाद में उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। परिवार वालों का कहना है कि किसान का शव एक साड़ी के फंदे से नीम के पेड़ से लटका हुआ था। वह साड़ी उनके परिवार की किसी महिला की नहीं थी। वहीं नजदीक में दो टोपे भी पड़े थे। किसान के कपड़ों पर मिट्टी लगी थी। हाथ-पैर भी मिट्टी से सने हुए थे। उसके मुंह से खून निकल रहा था, हाथ-पैरों पर चोटों के निशान थे।

परिवार वालों का आरोप है कि धीरेंद्र की हत्या की गई और बाद में उनका शव फंदे से लटका दिया गया। अभी परिवार वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है लेकिन उनका कहना है कि इस मामले में छानबीन के बाद कार्रवाई की जाए। थाना पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इंस्पेक्टर राजित राम का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।

धीरेंद्र गिरि का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

धीरेंद्र गिरि का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here